Haryana

हरियाणा CM नायब सैनी का बड़ा बयान | नारी शक्ति वंदन बिल और निकाय चुनाव पर बड़ा अपडेट

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने पंचकूला में हुई कोर कमेटी की अहम बैठक के बाद बड़ा बयान दिया है। इस बैठक में नारी शक्ति वंदन बिल और आगामी निकाय चुनाव को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि निकाय चुनाव के लिए एक विशेष कमेटी का गठन किया जाएगा, जिसे प्रदेश अध्यक्ष द्वारा बनाया जाएगा। वहीं चुनाव संचालन समिति इस पर अंतिम निर्णय लेगी।

नारी शक्ति वंदन बिल को लेकर सरकार ने बड़ी रणनीति तैयार की है, जिसमें महिला मोर्चा अग्रणी भूमिका निभाएगा। पंचायतों और नगर पालिकाओं के पार्षद भी इसमें सहयोग करेंगे।

CM सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री का संकल्प महिलाओं को सशक्त बनाना है। हरियाणा से शुरू हुई बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान ने लाखों बेटियों को नया जीवन दिया है और समाज की कुरीतियों को खत्म करने में मदद की है।

इसके अलावा प्रधानमंत्री ने हरियाणा से ही महिला सखी योजना की शुरुआत की थी और विकसित भारत में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प लिया है।

👉 पूरी खबर जानने के लिए वीडियो देखें और चैनल को सब्सक्राइब करें।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button